बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध असलाह के साथ आरोपी गिरफ्तार

बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध असलाह के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना प्रभारी विजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध असलाह और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज सहदेवपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान बहादराबाद पुलिस टीम ने निसार उर्फ गामा पुत्र लियाकत निवासी ग्राम भौरी, थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कब्जे से एक अवैध 312 बोर की बंदूक और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक करम सिंह, कांस्टेबल चंदन और कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा की अहम भूमिका रही। थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया।, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

नववर्ष की तैयारियों के बीच चौतरफा मुस्तैद है हरिद्वार पुलिस ,कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरी जनपद पुलिस ,बॉर्डर पर नाके लगाकर की जा रही है सघन चैकिंग विभिन्न आयोजनों की भी की जा रही है निगरानी

एलिवेटेड रोड़ से बिस्थापन से पुर्नवास एवं मुआवजा की मांग तथा एनजीटी कार्यवाही सेबस्तियोंवासियों की सुरक्षा व मालिकाना हक देने की मांग को लेकर जनसंगठनों का पैदल जत्था निकालकर जनजागरण अभियान चलाया गया ।

error: Content is protected !!