SSP के सख्त निर्देश पर रुड़की में 7 स्पा सेंटरों पर छापा, अनियमितताओं पर कार्रवाई

SSP के सख्त निर्देश पर रुड़की में 7 स्पा सेंटरों पर छापा, अनियमितताओं पर कार्रवाई

रुड़की/हरिद्वार |जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर रुड़की पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली रुड़की क्षेत्र में पुलिस द्वारा 7 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई।यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें सभी स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में नियमों का उल्लंघन और आवश्यक दस्तावेजों की कमी जैसी अनियमितताएं पाई गईं।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 7 स्पा सेंटरों के संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए। इस दौरान कुल ₹3250 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी स्पा सेंटर में अनियमितता या अवैध गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित मालिक और संचालक के खिलाफ और अधिक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सेंटर को सील करने जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।इस अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य स्पा संचालकों में भी नियमों का पालन करने को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता ने भी सराहा है और उम्मीद जताई है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में पारदर्शिता और कानून व्यवस्था बनी रहे।

साल के आखिरी दिन एसएसपी ने युवाओं में भरा जोश ,एसएसपी हरिद्वार की शानदार पहल को मिली सराहना “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विशाल रैली को एसएसपी हरिद्वार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना वर्ष के अन्तिम दिन हरिद्वार पुलिस ने दोहराया नशामुक्त एवं सजग हरिद्वार का संकल्प

पिरान कलियर उर्स मेला: अव्यवस्थाओं के साये में आस्था का महापर्व,झूलों और मशहूर होटलों पर संकट, जलभराव और अव्यवस्थाओं से बिगड़ी स्थिति,सज्जादानशीन परिवार और प्रशासन में विवाद, झूलों पर संकट,साबरी जामा मस्जिद की छत टपकने से जायरीनों को परेशानी

error: Content is protected !!