सिटी प्रेस क्लब ने पत्रकारों के धार्मिक आयोजनों में जाने पर लगाई रोक, स्वास्थ्य सहायता पैकेज भी लागू

सिटी प्रेस क्लब ने पत्रकारों के धार्मिक आयोजनों में जाने पर लगाई रोक, स्वास्थ्य सहायता पैकेज भी लागू

 

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। सिटी प्रेस क्लब की मासिक बैठक शुक्रवार को श्रवणनाथ नगर स्थित होटल चित्र हेरिटेज में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, पत्रकारिता की गरिमा, पत्रकार हितों की सुरक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा कि पत्रकारिता जगत में लगातार गिरते स्तर और बढ़ती अव्यवस्थाओं को देखते हुए संगठन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि 16 मई 2026 से 15 जून 2026 तक क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के धार्मिक अनुष्ठानों, भंडारों तथा अन्य आयोजनों में शामिल होने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी सदस्य को किसी संत, संस्था या विशेष व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जाता है, तो उसे संगठन को निमंत्रण पत्र की प्रति भेजकर अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही वह कार्यक्रम में शामिल हो सकेगा। बिना अनुमति किसी भी आयोजन में पाए जाने पर संबंधित सदस्य की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन का कोई भी सदस्य निजी स्वार्थ के लिए संगठन का इस्तेमाल नहीं करेगा और न ही संगठन की छवि धूमिल करने की कोशिश करेगा। अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पत्रकारिता में अनुशासन और स्वच्छ वातावरण स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक के दौरान आकर्षित चौरसिया, संपादक मायापुर टाइम्स को सिटी प्रेस क्लब की सदस्यता प्रदान की गई।पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए संगठन ने स्वास्थ्य सहायता योजना भी लागू की। इसके अंतर्गत किसी सदस्य के अचानक बीमार होने पर संगठन की ओर से ₹1500 की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर यह सहायता उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर ₹15000 तक बढ़ाई जा सकेगी। इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया।संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका कोई भी सदस्य बाहरी संगठनों के साथ गोपनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति संगठन के किसी पदाधिकारी या सदस्य को डराने, धमकाने या दबाव बनाने का प्रयास करेगा, तो पूरा संगठन उसके विरोध में उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेगा।उपाध्यक्ष राजू भाई ने कहा कि संगठन पत्रकारिता में साफ-सुथरा माहौल स्थापित करने के लिए कार्य कर रहा है। वहीं उप सचिव राजू राजीव दादू ने कहा कि संगठन का हर सदस्य आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि संगठन शीघ्र ही अपने सभी सदस्यों की फोटोयुक्त सूची संबंधित विभागों और कार्यालयों को उपलब्ध कराएगा, ताकि कोई अनाधिकृत व्यक्ति संगठन का नाम लेकर भ्रम न फैला सके। इसके साथ ही सदस्यों को पहचान पत्र और वाहन स्टीकर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिससे मेलों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को सुविधा मिल सके।बैठक के दौरान प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं चिकित्सक धीरज शर्मा और उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया। बताया गया कि उन्होंने किडनी और गुर्दे की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु आयुर्वेदिक दवा के सफल परीक्षण के बाद राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त किया है।इस अवसर पर दीपक शर्मा, संजीव सक्सेना, अमर, परवीन कश्यप, मोनिका सिंह, अशोक कुमार, इंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, संपादक और पदाधिकारी मौजूद

ज्वालापुर विधानसभा के ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर गांव में पहुंच कर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की दी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। और देश की महान शहीदों को किया नमन। और ड्रीम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल बेलकी मसाई व सिँह लाइब्रेरी हद्दीपुर के ओनर को दी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!