दरगाह कलियर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खेल! जिम्मेदार विभाग मौन, जनता परेशान

दरगाह कलियर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खेल! जिम्मेदार विभाग मौन, जनता परेशान

 

पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह क्षेत्र पिरान कलियर की बाजारों में घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोग बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के घरेलू गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग इस पूरे मामले से आंखें मूंदे बैठा है।सूत्रों के अनुसार दरगाह क्षेत्र में कई स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बेचे जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग गैस एजेंसियों से सिलेंडर प्राप्त कर उन्हें अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और सरकार के नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना लाइसेंस गैस सिलेंडरों का भंडारण और बिक्री न केवल गैरकानूनी है बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकती है। बाजार की तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक माना जा रहा है।हैरानी की बात यह है कि पूर्ति विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इस कथित अवैध कारोबार की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी हरिद्वार, पूर्ति विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि दरगाह क्षेत्र में चल रहे कथित गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग के नेटवर्क की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा बिना लाइसेंस गैस बेचने वालों पर तत्काल छापेमारी की जाए।

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा मुख्य लक्ष्य: सुबोध राकेश मसाई कलां में भाजपा नेता सुबोध राकेश को एससी समाज और सैनी समाज ने बैठक कर दिया समर्थन, क

error: Content is protected !!