मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात महान राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री बडोनी के उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को एकजुट कर राज्य आंदोलन को नई दिशा और व्यापक जनशक्ति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बडोनी के विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव आज भी समाज और सरकार—दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की सीख देता है। धामी ने कहा कि राज्य सरकार, श्री इंद्रमणि बडोनी के आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नववर्ष की तैयारियों के बीच चौतरफा मुस्तैद है हरिद्वार पुलिस ,कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरी जनपद पुलिस ,बॉर्डर पर नाके लगाकर की जा रही है सघन चैकिंग विभिन्न आयोजनों की भी की जा रही है निगरानी

error: Content is protected !!