हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार । उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल, 1200 नशीली टैबलेट तथा बलिनो कार (UP11CY5848) बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 29 जून को गश्त एवं चेकिंग के दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड पर एक संदिग्ध बलिनो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद होने पर इस्लाम पुत्र शादी और सद्दाम पुत्र रियाज, दोनों निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लालच में आकर नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार में शामिल हो गए थे। इस मामले में बहादराबाद कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक विकास रावत,कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल,सतेन्द्र चौधरी,कांस्टेबल बलवन्त सिंह
बहादराबाद पुलिस ने कहा है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था द्वारा चिकित्सा संबंधी निःशुल्क आंखों की जांच ओर ऑपरेशन महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून जगत बंधु सेवा ट्रस्ट के माध्यम से सुमन नगर में कैंप लगाया

error: Content is protected !!