राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर गढ़ मीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर गढ़ मीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर गढ़ मीरपुर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता और  के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने, शिक्षा के महत्व को समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का समापन देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

 

 

 

उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त। ,राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर टेक्नॉलोजी के माध्यम से पारदर्शिता लाने का हुआ कार्य।

error: Content is protected !!