रानीपुर पुलिस की नशा तस्करों पर करारी चोट, सुमन नगर चौकी प्रभारी की सतर्कता से एक और तस्कर गिरफ्तार

रानीपुर पुलिस की नशा तस्करों पर करारी चोट, सुमन नगर चौकी प्रभारी की सतर्कता से एक और तस्कर गिरफ्तार

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सुमन नगर चौकी क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहाँ पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दिनांक 29 जनवरी 2026 की रात्रि को सुमन नगर क्षेत्र में रोह नदी रपटा पुल के पास सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान चौकी प्रभारी सुमन नगर की सतर्क निगरानी, सटीक रणनीति एवं नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5.77 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 55 हजार रुपये) बरामद की गई तथा अपाची मोटरसाइकिल संख्या UK08AX-1283 को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष कुमार पुत्र उमेश भगत, उम्र 26 वर्ष निवासी मूल पता ग्राम कुढनी, थाना कुढनी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) तथा वर्तमान में रामधाम, थाना रानीपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह स्मैक रावली महदूद सिडकुल निवासी पंकज से लाता था और स्थानीय नशा करने वालों को बेचता था। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी पंकज की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। चौकी प्रभारी सुमन नगर की प्रशंसनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में सुमन नगर चौकी प्रभारी की सक्रियता, अनुशासनप्रिय कार्यशैली और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व में चौकी क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों की कमर तोड़ी जा रही है। स्थानीय नागरिकों में भी पुलिस की इस मुहिम को लेकर भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति, देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल , सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया

खेड़ी शिकोहपुर में पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, सर्मथन का ऐलान।ग्रामीणों ने कहा-विधानसभा बनने के बाद से ही बदहाल की आंसू हो रहा है विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र। भाजपा नेता सुबोध राकेश बोले-ज्वालापुर विधानसभा से पुराना नाता, हमेशा ग्रामीणों का मिला स्नेह

error: Content is protected !!