इमलीखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन की बैठक, किसानों की समस्याओं और फसल नुकसान पर चर्चा

इमलीखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन की बैठक, किसानों की समस्याओं और फसल नुकसान पर चर्चा

 

कलियर। कलियर क्षेत्र के ग्राम इमलीखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, फसल नुकसान और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।बैठक के दौरान राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।वहीं जिला अध्यक्ष इंतजार हेमंत ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बारिश होने के कारण गन्ने और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।किसानों के अनुसार करीब 60 प्रतिशत फसल नष्ट हो चुकी है, जबकि लगभग 40 प्रतिशत फसल ही बची है। उन्होंने फसल नुकसान का उचित आकलन कर किसानों को राहत दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के सामने रखीं और फसल नुकसान समेत अन्य कृषि संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर भी संगठन की रणनीति और किसानों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा,राष्ट्रीय सलाहकार प्रिय व्रत,जिला अध्यक्ष इंतजार अहमद,प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, नसीम ,अकबर कुर्बान, मकसूद ,कुर्बान मलिक, मूदा, हमीद ,शमशाद,राव मोटा आदमी मौजूद रहे।

भाजपा मंडल ज्वालापुर पश्चिम के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, ज्वालापुर सीट पर जीत का भरोसा, धनौरी रोड जसवावाला सूर्यवंश बैंकट हॉल में आयोजित सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और चुनावी तैयारियों पर दिखा उत्साह

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने आज जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

error: Content is protected !!