पत्रकारिता समाज को आईना दिखाने का कार्य करती है, भू-माफियाओं का होगा सफाया: महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज

पत्रकारिता समाज को आईना दिखाने का कार्य करती है, भू-माफियाओं का होगा सफाया: महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज

(ब्यूरो रिपोर्ट ) हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध पावन नगरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, शास्त्री बाग में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अनंत विभूषित महामंडलेश्वर 1008 परम पूज्य श्री श्याम दास महाराज ने कहा कि पत्रकारिता समाज को आईना दिखाने का कार्य करती है और आने वाले समय में ईमानदार पत्रकारिता के माध्यम से भू-माफियाओं एवं समाज विरोधी तत्वों का सफाया होगा।
महामंडलेश्वर श्री श्याम दास महाराज ने नवगठित सिटी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह संगठन भविष्य में निष्पक्ष, निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता की मिसाल कायम करेगा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हरिद्वार के मठ, मंदिर और आश्रमों की संपत्तियों पर भू-माफियाओं की कुदृष्टि लगी हुई है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिटी प्रेस क्लब ऐसे कथित माफियाओं के चेहरे को समाज के सामने उजागर करने का कार्य करेगा। इस अवसर पर परम विद्वान एवं तपस्वी महामंडलेश्वर श्री महंत परमेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि संत और पत्रकार पूरे समाज के होते हैं। संत धर्म-कर्म के माध्यम से मानव को कल्याण की ओर ले जाते हैं, वहीं पत्रकार समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनाचार और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज़ बुलंद कर आम जनमानस की रक्षा करता है।
महंत राजकुमार दास महाराज ने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शक होता है, किंतु मठ-मंदिरों की संपत्तियों पर भूमाफियाओं की नजर अत्यंत चिंताजनक है। यदि कोई भू-माफिया फर्जी रजिस्ट्री अथवा षड्यंत्र के माध्यम से धार्मिक संपत्तियों को हड़पने का प्रयास करेगा, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सख्त नियमावली बनाई जाए। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत श्री गणेश दास जी महाराज ने कहा कि मठ, मंदिर, आश्रम और अखाड़े देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका निर्माण भक्तों के दान से हुआ है। इन्हें लूटने वाले चालाक भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए, ताकि सनातन परंपरा और धार्मिक संस्थाओं की रक्षा हो सके। सिटी प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति मठ, मंदिर या आश्रम की संपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास करेगा, तो सिटी प्रेस क्लब संत समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और ऐसे लोगों का असली चेहरा समाज के सामने उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार का मीडिया जगत निष्पक्ष रूप से जनसमस्याओं को उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा। पत्रकारों में आपसी द्वेष भाव पत्रकारिता के मूल्यों के विपरीत है, इसलिए सभी पत्रकार संगठनों को एक परिवार की तरह एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में भारत सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान की भी सराहना की गई। फाउंडेशन के संस्थापक श्री सुरेंद्र नागर के प्रयासों को “शिक्षा का दान – महादान” बताया गया। इस अवसर पर संत महापुरुषों द्वारा सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर मनोज मनोजानंद, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार शर्मा, महामंत्री कमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता चौहान, सचिव सागर, अजय, परवीन कश्यप, प्रमोद कुमार, मुख्य सचिव मोनिका सिंह, संस्थापक सदस्य राजू भाई, सदस्य अमर कृष्णा, भारत सेवा संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष सोमेंद्र नागर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित कर निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता का संदेश दिया गया।

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी अपनी टीम के साथ धनपुरा गैंग रेप हुए नाबालिक पीड़िता के परिवार से मिले और सरकार को दी चेतावनी-आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर निष्पक्षता का परिचय दें सरकार

error: Content is protected !!