कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

 

 

 

हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई करने आ रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 15 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रैंड लज्जा के पास कुछ बदमाश अवैध पिस्टल की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बहादराबाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए एंबुश लगाया।इसी दौरान पुलिस ने मौके से विशाल और भूपेंद्र को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मुकुल पुलिस को देखकर गन्ने के खेत की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुकुल के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र मगता निवासी वाल्मीकि बस्ती, बहादराबाद, भूपेंद्र पुत्र विजय कुमार निवासी मंसूरपुर झोरा, जनपद मुजफ्फरनगर तथा मुकुल पुत्र कन्हैया निवासी ग्राम बमोरी, थाना सरधना, जनपद मेरठ के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी मुकुल के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस, जबकि भूपेंद्र के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार ने अस्पताल पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

error: Content is protected !!