थाना सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की मशीनरी चोरी का खुलासा चोरी के माल व वाहन सहित शातिर नकबजन गिरफ्तार, औद्योगिक क्षेत्र में अपराधियों को कड़ा संदेश

थाना सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की मशीनरी चोरी का खुलासा

चोरी के माल व वाहन सहित शातिर नकबजन गिरफ्तार, औद्योगिक क्षेत्र में अपराधियों को कड़ा संदेश

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रोफेशनल पुलिसिंग का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने नकबजनी की एक बड़ी वारदात का सफल अनावरण करते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य की मशीनरी बरामद कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 07 जनवरी 2026 को वादी राहुल चौहान पुत्र शशि पाल चौहान, निवासी शिव विहार कॉलोनी, बहादराबाद द्वारा थाना सिडकुल में लिखित तहरीर दी गई थी कि किसी अज्ञात चोर ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके फार्म का ताला तोड़कर कीमती मशीनें चोरी कर ली हैं। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। विवेचना के दौरान दिनांक सोमवार मुखबिर खास की सूचना पर आईटीसी पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के माल एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न औद्योगिक मशीनें एवं चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई है। संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब ₹15,00,000/- आँकी गई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल अनावरण में थाना सिडकुल पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक शैलेंद्र मंमगई सहित पुलिस कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया। यह कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र में चोरी करने वाले अपराधियों के लिए हरिद्वार पुलिस का सख़्त संदेश है कि कानून से बचना अब आसान नहीं होगा।

धामी सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ राज्यभर में बहुस्तरीय अभियान शुरू, सभी विभाग मैदान में “डेंगू-चिकनगुनिया से जंग में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी” :  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अपील

ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए: मुख्यमंत्री, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में योग मेले, हरित योग और योग पर आधारित प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, मातृशक्ति को अधिक से अधिक योग से जोड़ा जाएगा।

error: Content is protected !!