जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी से मचा हड़कंप

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी से मचा हड़कंप

 

 

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सही अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए

 

 

कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों एवं फरयादियों की पूरी शालीनता से समस्याएं सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

 

 

 

हरिद्वार । नवागंतुक जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने 10::15 बजे से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय , जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय बेसिक तथा माध्यमिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य, प्रधान सहायक दीपक सैनी, ड्राइवर मनवर सिंह नेगी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश मैथानी अनुपस्थित पाए गए।

 

 

जबकि 10:25 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव उप्रेती अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सही अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सप्ष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवम कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों एवं फरयादियों की पूरी शालीनता से समस्याएं सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए उनकी अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक निधि योजनान्तर्गत 350 करोड़ की धनराशि निर्गत करने का प्रदान किया अनुमोदन, जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र-हरिद्वार ग्रामीण में पथरी से बहादराबाद मार्ग पर सुकरासा गांव के निकट पथरी रोह नदी पर 36.00 मीटर स्पान के प्री-स्ट्रेस आर०सी०सी० सेतु का नवनिर्माण कार्य के लिए रू0 5.44 करोड़,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

error: Content is protected !!