हरिद्वार में नवगठित सिटी प्रेस क्लब: अध्यक्ष मनोजानंद, महामंत्री कमल अग्रवाल निर्विरोध चयन,हरिद्वार सिटी प्रेस क्लब में नई टीम घोषित, 31 मार्च तक होगा भवन का शिलान्यास

हरिद्वार में नवगठित सिटी प्रेस क्लब: अध्यक्ष मनोजानंद, महामंत्री कमल अग्रवाल निर्विरोध चयन

हरिद्वार। हरिद्वार के देवपुरा क्षेत्र में नवगठित सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में अध्यक्ष पद पर ठाकुर मनोजानंद तथा महामंत्री पद पर श्री कमल अग्रवाल को सहमति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही श्रीमती ममता चौहान को क्लब का कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर श्री इंद्र कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सचिव पद पर परवीन कश्यप, सागर, अजय वर्मा एवं प्रमोद कुमार को चुना गया। शेष कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महामंत्री श्री कमल अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में कई पत्रकार संगठन स्वयंभू लोगों की संपत्ति बनते जा रहे हैं, जिसे सिटी प्रेस क्लब स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह संगठन संविधान के तहत चलेगा, जहां सभी पत्रकारों को समान अधिकार, सम्मान और भागीदारी मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मीडिया जगत किसी एक परिवार या व्यक्ति की संपत्ति नहीं हो सकता, और पत्रकारिता में पारिवारिक वाद स्वीकार्य नहीं है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ठाकुर मनोजानंद ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और सम्मान के लिए कार्य करेगा। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 31 मार्च तक सिटी प्रेस क्लब के भवन का शिलान्यास किया जाएगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने नवगठित सिटी प्रेस क्लब को मजबूत एवं निष्पक्ष मंच बनाने का संकल्प लिया।

धामी सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ राज्यभर में बहुस्तरीय अभियान शुरू, सभी विभाग मैदान में “डेंगू-चिकनगुनिया से जंग में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी” :  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अपील

error: Content is protected !!