पूजा गुप्ता को कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा ने सम्मान कर दिया पूर्ण समर्थन का आश्वासन

पूजा गुप्ता को कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला शाखा ने सम्मान कर दिया पूर्ण समर्थन का आश्वासन

 

रुड़की।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला,रुड़की शाखा के पदाधिकारियों की हुई बैठक में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त कर उन्हें संस्था की ओर से पूर्ण समर्थन दिए जाने की बात कही गई।मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाकर मातृशक्ति का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि वह नगर के विकास कार्यों को पूरा करने तथा नगर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं।उन्होंने कहा कि यदि नगर की जनता ने उन्हें एक बार सेवा करने का अवसर दिया तो वह नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के साथ ही सभी वार्डों के विकास कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष इंदू सकरिया ने कहा कि इस बार रुड़की में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूजा गुप्ता चुनाव जीतकर एक नया इतिहास रचेंगी।इस दौरान प्रदेश पर्यावरण प्रमुख मीना सिंघानिया,सहप्रमुख निशा सिंघानिया,कोषाध्यक्ष रेनू मित्तल,सरोज रानी, आरती गोयल,सीमा मित्तल,बिंदु,उषा गुप्ता,अनुपम बंसल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्नी संग रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में तीन स्थानों पर किया पौधारोपण। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पौधारोपण के लिए सवयं चलाया फावड़ा

हरिद्वार में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग — SSP नवनीत सिंह की रणनीति और बहादराबाद में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की सख़्त कार्यशैली बनी मिसाल,21.560 किलोग्राम वाणिज्यिक मात्रा अवैध गांजे के साथ बहादराबाद पुलिस ने एक तस्कर दबोचा

error: Content is protected !!