गिरते पारे के बीच मानवता का संदेश देते डीएम व एसएसपी,बस अड्डा हरिद्वार से लेकर हर की पैड़ी तक लोगों को बांटे कंबल

शीतलहर के दृष्टिगत जिले के दोनों वरिष्ठ ऑफिसर पहुंचे नगर क्षेत्र,कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों एवं यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर की गई अलाव की व्यवस्था

 

हरिद्वार । विगत दिनों मैदानी क्षेत्र में हुई बारिश व पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिस कारण यात्रियों और हर की पैड़ी के आसपास गुजर बसर कर रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उक्त समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज हरिद्वार बस अड्डे से हर की पैड़ी क्षेत्र तक जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए।

इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करते हुए दोनों वरिष्ठ ऑफिसर्स द्वारा सूखी लकड़ी के पर्याप्त व्यवस्था करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही मौके पर ही संबंधित लोगों को गरम-गरम चाय भी पिलाई गई एवं स्थानीय दुकानदारों को भी उक्त जरूरतमंद लोगों की आवश्यक सहायता हेतु भी कहा गयाl यात्रियों हेतु बनाए गए रेन बसेरा का भी निरीक्षण करते हुए वहां की आवश्यक व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया

डीएम व एसएसपी हरिद्वार की पहल का स्वागत करते हुए आमजन व स्थानीय नागरिकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक के चक्कर में युवक नहीं कर रहे हैं जान की परवाह, इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोटर साइकिल स्टंट पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने की कार्रवाई, Instagram अकाउंट को डिलीट, स्टंट में प्रयुक्त बाइक को किया गया सीज़

हरिद्वार पुलिस ने फिर की खोए हुए मोबाइल फोनों की बड़ी रिकवरी, ₹40,00,000/- से अधिक बाजार कीमत के मोबाइल फोन किए स्वामियों के सुपुर्द , रिकवर किए गए 300 से ज्यादा मोबाइल वापस मिलने पर खुश दिखे मोबाइल स्वामी

error: Content is protected !!