धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने की दिशा में महा स्वच्छता अभियान

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल जनपद बनाने की दिशा में महा स्वच्छता अभियान

हरिद्वार । धर्मनगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद भर में महा स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। नव वर्ष के अवसर पर प्रारंभ हुए इस अभियान को अब एक माह 17 दिन पूरे हो चुके हैं और इसका सकारात्मक प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

जिला प्रशासन का स्पष्ट नारा है

“साफ, स्वच्छ हो जनपद हमारा”

इस अभियान के तहत शहर से लेकर गांव, कस्बों, प्रमुख सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों, धार्मिक स्थलों एवं औद्योगिक क्षेत्रों तक व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है। जिलाधिकारी स्वयं इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिससे कार्यों में गति और गुणवत्ता बनी हुई है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से अपील की है कि नव वर्ष के अवसर पर सभी नागरिक संकल्प लें कि वे अपने घर, आंगन एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसहयोग के बिना स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता नहीं मिल सकती।

आज चलाए गए स्वच्छता अभियान का विवरण

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग

अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा लक्सर क्षेत्र एवं किलोमीटर 21 क्षेत्रांतर्गत साफ-सफाई का कार्य कराया गया। वहीं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरिद्वार दीपक वर्मा ने अवगत कराया कि दूधाधारी चौक एवं भूपतवाला क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता

राजाजी नेशनल पार्क के कर्मचारियों द्वारा मनसा देवी पैदल मार्ग पर साफ-सफाई की गई तथा मार्ग में फैले कचरे को एकत्र कर निस्तारण किया गया।

खंड विकास अधिकारियों द्वारा अभियान

खंड विकास अधिकारी बहादराबाद ने बताया कि उनके क्षेत्र में नालियों की सफाई सहित व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

खंड विकास अधिकारी रुड़की द्वारा भी रुड़की क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य कराया गया।

महिला मंगल दल की सहभागिता

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विकास खंड भगवानपुर क्षेत्र में महिला मंगल दल द्वारा सफाई अभियान चलाकर सराहनीय योगदान दिया गया।

सिडकुल क्षेत्र में सफाई

आरएम सिडकुल कमल किशोर ने जानकारी दी कि सिडकुल सेक्टर-11 में सड़क किनारे झाड़ियों का कटान, नालियों की सफाई एवं सामान्य स्वच्छता कार्य कराया गया।

रोटरी क्लब की स्वच्छता रैली

रोटरी क्लब हरिद्वार द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया गया तथा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

स्थानीय लोगों की भागीदारी

नवोदय नगर क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जो जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

जिला प्रशासन की अपील

गांव-गांव, घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है।

जनपद को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सभी को इस अभियान से जुड़ना है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन एवं मॉडल जनपद के रूप में विकसित किया जाए, जिससे धर्मनगरी की गरिमा और अधिक बढ़

error: Content is protected !!