भाजपा और विकास एक दूसरे के पूरक : विधायक मदन कौशिक

भाजपा और विकास एक दूसरे के पूरक : विधायक मदन कौशिक

 

हरिद्वार। चुनावी प्रचार को गति प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी वार्डों में चुनाव प्रचार प्रसार हेतु चुनावी रथों को मुख्य चुनाव कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर विधायक मदन कौशिक ने चुनावी प्रचार रथों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओ को देते हुए कहा कि कार्यकर्ता इन प्रचार रथों के माध्यम से क्षेत्र के प्रत्येक घरों तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों एवं विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर बताएं कि भाजपा और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास नारे को साथ लेकर अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करती है।

हरिद्वार नगर निगम चुनाव प्रभारी ज्योति गैरोला ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा आज इस स्थान पर पहुंची है। कांग्रेस जैसे दल भाजपा के सामने खड़े होने से भी कतराने लगे हैं और उनको अपनी हार सुनिश्चित दिखाई देने लगी है। कार्यकर्ताओं को जीत के इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए भरसक मेहनत करनी होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि निकाय क्षेत्र के भ्रमण के दौरान दिखाई देने लगा है कि भारतीय जनता पार्टी की लहर किस प्रकार आगे बढ़ने का बढ़ रही है। जन-जन का समर्थन और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को निरंतर मिल रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, विमल कुमार, विकास तिवारी, अनु कक्कड़, लव शर्मा, विशाल गर्ग, आभा शर्मा, सुभाष चंद्र, नितिन चौहान, रंजना चतुर्वेदी, प्रीति गुप्ता, दीपक मिश्रा, संजना शर्मा, मनोज शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण चौहान, सुनील सैनी, चंद्रशेखर कुर्ल, डॉ हिमांशु पंडित, अनिल अरोड़ा, देवेंद्र चावला, जगदीश लाल पाहवा, सुनील सैनी, अनिल पुरी, अभिषेक गुप्ता, मनीष गर्ग, पंकज छाबड़ा, अश्वनी चौहान, संगीता गिरी, सरोज जाखड़, मंजू शर्मा, मृदुल कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, विष्णु शर्मा, सुषमा चौहान, अमिता गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सुरेश शर्मा, राजन मेहता, अभिनंदन गुप्ता, मनोज वर्मा, अंकुर पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भाईचारे और उल्लास का माहौल बना हुआ है,मास्टर दिलीप कुमार की अगुवाई में हिंदू मुस्लिम गंगा-जमुनी तहजीब की एक शानदार मिसाल देखने को मिली

error: Content is protected !!