मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चल रहा था फर्जी दस्तावेज़ों का कारखाना, सिडकुल पुलिस ने दबोचा आरोपी

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चल रहा था फर्जी दस्तावेज़ों का कारखाना, सिडकुल पुलिस ने दबोचा आरोपी

हरिद्वार। जनपद में चलाए जा रहे सत्यापन और सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में चल रहे फर्जी दस्तावेज़ बनाने के पूरे खेल का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर जनपद हरिद्वार में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सिडकुल थाना पुलिस ने रावली महदूद स्थित पिपलेश्वर मंदिर के पास एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान में मौजूद युवक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मार्कशीट और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार करता हुआ पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर (उ.प्र.) बताया, जो वर्तमान में रावली महदूद क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सिडकुल क्षेत्र में नौकरी करने आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को स्थानीय पहचान पत्र और दस्तावेजों की जरूरत होती थी। इसी का फायदा उठाकर वह आधार कार्ड में नाम-पता बदलने, उम्र कम-ज्यादा करने और प्रिंट निकालकर मोटी रकम वसूलता था। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से लैपटॉप, प्रिंटर-स्कैनर, की-बोर्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। इसके अलावा 4 आधार कार्ड (जिनमें 2 कूटरचित), तथा 9 हाईस्कूल अंकतालिकाओं की फर्जी प्रतियां भी बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा और फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।                

भारी बारीश के बीच कांवड़ मार्ग एवं सिटी क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे डीएम एवं एसएसपी,अलकनंदा तिराहे सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर जवानों से जाना जारी यात्रा का हाल,प्रस्थान कर रहे कांवड़ियों को फल, जल इत्यादि का किया वितरण

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महा अभियान (पीएम- कुसुम) योजना के अंतर्गत आज बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

error: Content is protected !!