मरगूबपुर दीदाहेड़ी गांव में सड़क पर बहता गंदा पानी और टूटी सड़क मुसाफिरों के लिए बनी मुसीबत

मरगूबपुर दीदाहेड़ी गांव में सड़क पर बहता गंदा पानी और टूटी सड़क मुसाफिरों के लिए बनी मुसीबत

(मोहम्मद आरिफ)

रुड़की। रुड़की ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरगूबपुर दीदाहेड़ी जिला सहकारी बैंक के सामने टूटी नाली व गंदगी से अटा नाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। नाला गंदगी से अटा होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे स्थानीय लोगों और मुसाफिरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चे भी टूटी फूटी सड़क और बहते गंदे पानी से निकलने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला गंदगी से अटा हुआ है। नालियां टूटी हुई है। सड़क भी गढ्ढो में तब्दील हो चुकी है। जिस कारण सड़क पर गंदा पानी ने तालाब का रूप ले लिया है। और जहां आए दिन कोई ना कोई हादसा भी होता रहता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि टूटी फूटी सड़क और गंदे पानी से निजात पाने के लिए उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर प्रतिनिधियों तक के दरवाजे खटखटा दिए है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। कुछ ग्रामीणों का आरोप तो यहां तक है कि ग्राम प्रधान द्वारा इस क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। काफी समय से यहां सड़क पर गंदा पानी बह रहा है दोनों और से नालियां गंदगी से चौक है। सड़क, नाली भी टूटी फूटी पड़ी हुई है यहां तक कुछ लोगों ने नालियों के ऊपर सीमेंटेड के स्लैप भी बना लिए हैं। जो गंदा पानी रुकने के मुख्य कारण है। ग्राम पंचायत मरगूबपुर दीदाहेड़ी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई है। और विकास कार्य तो दूर-दूर तक दिखाई नहीं देते हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से टूटी-फूटी सड़क और सड़क पर बहते गंदे पानी से जल्द जल्द निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की  एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 28 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद  की न्याय पंचायत/ प्राथमिक विद्यालय ,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

पूरनपुर सल्लाहपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

error: Content is protected !!