उत्तराखंड बजट 2026–27 : प्रदेश को अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल

हरिद्वार/गैरसैंण,।भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने उत्तराखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के विकास का मजबूत मार्गदर्शन बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्यसभा सांसद डॉ. बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की दोहरे इंजन वाली सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य ने ऋण लेकर अपनी यात्रा शुरू की थी, आज उसका बजट बढ़कर ₹1,11,703.21 करोड़ तक पहुँच गया है, जो राज्य की आर्थिक प्रगति को दर्शाता है। डॉ. बंसल ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी और समावेशी है, जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” और “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” की सोच इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। बजट में युवाओं के लिए ₹60 करोड़ की स्व-रोजगार योजना, महिलाओं के लिए नंदा गौरा योजना के अंतर्गत ₹220 करोड़ तथा राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ₹1827.91 करोड़ तथा शहरी विकास के लिए ₹1401.85 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे पहाड़ी और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलित विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
डॉ. बंसल ने कहा कि संवेदनशील सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500–6000 से बढ़ाकर ₹5500–7000 करने का प्रस्ताव रखा है, जो राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके योगदान की सराहना का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा के लिए ₹542.84 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा। साथ ही पर्यटन के विकास से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। डॉ. बंसल ने कहा कि उत्तराखंड बजट 2026–27 में सबसे अधिक ₹2501.91 करोड़ लोक निर्माण विभाग के लिए आवंटित किए गए हैं। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों में भूस्खलन, भारी वर्षा और आपदाओं के कारण हर वर्ष कई गांव प्रभावित होते हैं। ऐसे में सड़कों, पुलों और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से चारधाम यात्रा मार्गों के विस्तार और सभी मौसम में चलने योग्य सड़क परियोजना को गति मिलेगी, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों को लाभ मिलेगा। पिछले वर्षों में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए कार्यों से राज्य में सड़क नेटवर्क में 20 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है और यह बजट इस विकास को और तेज करेगा।
अंत में डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड बजट 2026–27 राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया दूरदर्शी और विकासोन्मुखी बजट है। यह बजट निरंतर विकास, कौशल संवर्धन और जनभागीदारी को बढ़ावा देगा तथा युवाओं और महिलाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस जनकल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट “विकसित उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

साल के पहले स्नान पर्व पर हरिद्वार पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर नजर,लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर,ऋषिकुल ऑटोटोरियम में एकत्रित हुआ मेला ड्यूटी में लगा फोर्स

error: Content is protected !!