सुमन नगर चौकी में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण, चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मनाया गया पर्व

सुमन नगर चौकी में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण, चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मनाया गया पर्व

 

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की सुमन नगर चौकी में हरेला पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्तराखंड की परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस पर्व के अवसर पर चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने किया। अर्जुन सिंह ने हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह तोमर कांस्टेबल बृजेश कुमार कांस्टेबल जयदेव सिंह व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर चौकी परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए। क्योंकि प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि “हरेला केवल एक सांस्कृतिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प है। प्रत्येक नागरिक को हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।” इस अवसर पर चौकी स्टाफ ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए आमजन से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। चौकी परिसर को हरेला पर्व की थीम पर सजाया गया और सभी ने मिलकर हरियाली का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और चौकी स्टाफ के साथ मिलकर पौधरोपण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर चौकी पर इंचार्ज अर्जुन सिंह हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह तोमर कांस्टेबल बृजेश कुमार कांस्टेबल जयदेव सिंह आदि मौजूद है

हरिद्वार वन प्रभाग की हरिद्वार रेंज के नगर वन देवपुरा में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” थीम कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रजाति के  वृक्षारोपण किया 

ओवर रेटिंग के खिलाफ जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही।, प्रशासनिक अधिकारियों से एक साथ कराई गई जनपदभर में छापेमारी। छापेमारी के दौरान कई शराब की दुकानों में पाई गई ओवर रेटिंग व अन्य अनियमित्ताऐं।

error: Content is protected !!