कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में, प्रशासन की सूझबूझ और सतर्कता से कायम है भाईचारा,सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुंतैल एवं सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की मेहनत और समर्पण यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में, प्रशासन की सूझबूझ और सतर्कता से कायम है भाईचारा,सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुंतैल एवं सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की मेहनत और समर्पण यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं

हरिद्वार। सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था और आंतरिक शक्ति का प्रतीक कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस पवित्र यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की भूमिका सराहनीय रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देशों में भाईचारे और शांति व्यवस्था को सर्वोपरि रखा गया है।

 

उनके मार्गदर्शन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने निरंतर फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की। भाईचारा चौक एवं रेगुलेटर पुल, सुमन नगर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया गया है, जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुंतैल एवं सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की मेहनत और समर्पण यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

दोनों अधिकारी तथा कांस्टेबल प्रेम कांस्टेबल हरीश सिंह कांस्टेबल तनवीर , महेंद्र सिंह तोमर कांस्टेबल तथा SPO हारून पधान कासिम पधान जौहरी लगातार मौके पर मौजूद रहकर न सिर्फ यातायात व्यवस्था को संभाल रहे हैं,

बल्कि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने में भी सफल रहे हैं।अधिकारियों की सक्रियता और सतर्कता के चलते अब तक यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही है। प्रशासन की इस पहल से जनता और श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उम्मीद की जा रही है कि इसी प्रकार संयम और सहयोग से यह यात्रा अपने समापन तक सफलतापूर्वक पहुंचेगी।

गढ़ मीरपुर पंचपुरी में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ,राजनीतिक दल हो, कोई भी विचार हो, आंबेडकर सबकी जरूरत बन : मास्टर दिलीप कुमार

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त के जांच के आदेश, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई,सोमवार तक चार धाम के लिए हेली सेवा को पूर्ण रूप से बंद रखने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

error: Content is protected !!