सुमन नगर चौकी पर देशभक्ति के माहौल में हुआ ध्वजारोहण

सुमन नगर चौकी पर देशभक्ति के माहौल में हुआ ध्वजारोहण,

बहादराबाद। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने दिलाया कर्तव्यबोध का संदेश
सुमन नगर चौकी परिसर में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के वातावरण के बीच चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह द्वारा विधिवत रूप से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर चौकी परिसर देशभक्ति के नारों और अनुशासित वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह सहित हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह तोमर ,जयदेव सिंह, हरीश राण, कुलदीप राणा,अरुण कंलान्था एवं चौकी के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल समाज की सुरक्षा की रीढ़ है और आम जनता के विश्वास को बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस को मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके। चौकी प्रभारी ने यह भी कहा कि अनुशासन, समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा ही पुलिस बल की पहचान है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सम्मानपूर्वक सहभागिता की। ध्वजारोहण कार्यक्रम ने न केवल पुलिस कर्मियों के मनोबल को ऊंचा किया, बल्कि आमजन के बीच पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया। इस अवसर पर चौकी परिसर में अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।                

error: Content is protected !!