NHR भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय का शुभारंभ, नई ऊर्जा के साथ संगठन विस्तार की शुरुआत

NHR भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय का शुभारंभ, नई ऊर्जा के साथ संगठन विस्तार की शुरुआत

हरिद्वार। कृष्णा बिहार कॉलोनी, फेज-2, डेंशो चौक में NHR भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। यह आयोजन संगठन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ, जहाँ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने हेतु ठोस रणनीतियों पर मंथन किया गया। राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष, न्याय नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि NHR संगठन समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के साथ-साथ आम नागरिकों का भरोसा भी बनेगा। इस अवसर पर संगठन के अनेक समर्पित साथी उपस्थित रहे, जिनमें मुकेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रोहित चौहान, रमाकांत कुशवाह, आचार्य जी, पंकज कुमार, श्री भगत सिंह, एस.के. वर्मा, राकेश कुमार, नरेंद्र सिंह,मनोज कुमार, एस.पी. मौर्या, धर्म सिंह पाल सहित महिला साथियों में श्रीमती मंजू जी, श्रीमती कविता जैन जी एवं श्रीमती सुषमा शर्मा जी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इनके अतिरिक्त अन्य साथियों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन ने महिला शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए श्रीमती मंजू जी को महिला विंग की जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। इस घोषणा का सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और इसे संगठन की प्रगतिशील सोच का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को जन-जन तक पहुँचाने, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण हेतु एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय कार्यालय का यह शुभारंभ NHR संगठन को नई दिशा और नई ताकत प्रदान करेगा।

भारी बारीश के बीच कांवड़ मार्ग एवं सिटी क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे डीएम एवं एसएसपी,अलकनंदा तिराहे सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट पर जवानों से जाना जारी यात्रा का हाल,प्रस्थान कर रहे कांवड़ियों को फल, जल इत्यादि का किया वितरण

नीति आयोग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का डाटा पोर्टल पर समय से फीड किया जाए जिलाधिकारी।, नीति आयोग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं कार्यक्रमों की जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की समीक्षा बैठक।

error: Content is protected !!