रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि हरिद्वार पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर समय तत्पर है। महज़ दो दिनों के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को ग्राम गढ़ निवासी सरफराज के द्वारा कोतवाली रानीपुर में अपनी 16 वर्षीय पुत्री के घर से लापता होने की सूचना दी थी। इस पर रानीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार के निर्देशन में तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग के माध्यम से सुराग जुटाए। टीम को पता चला कि बालिका को गांव का ही एक युवक साहिब बहला-फुसलाकर शादी के इरादे से भगा ले गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद काली मंदिर-धनौरी मार्ग से आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़िता ने पुष्टि की कि साहिब उसे शादी के बहाने अपने साथ ले गया था। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार का नेतृत्व और उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार चौकी प्रभारी सुमननगर एवं कांस्टेबल जयदेव व कांस्टेबल महेन्द्र तोमर तथा महिला कांस्टेबल संध्या थापा की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। दोनों अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के सहारे आरोपी तक पहुँचकर नाबालिग बालिका को सुरक्षित घर पहुँचाया। थाना प्रभारी शांति कुमार ने कहा कि हरिद्वार पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों और वरिष्ठ अधिकारियों ने रानीपुर पुलिस टीम की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों के द्वारा चारो ओर भुरी प्रशंसा की है।

मौका मुआय़ना करने मातहत संग केमिकल फैक्ट्री पहुंचे एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, बीते रोज इब्राहिमपुर स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग,कारणों की पड़ताल करते हुए एस.एस.पी. ने दिए घटना की जांच के आदेश

सिडकुल क्षेत्र में चल रही नकली शैंपू की फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़, छापेमारी में पुलिस ने 15 लाख रुपये के करीब की नकली शेम्पु की बरामद,नकली शैंपू की भारी खेप के साथ तीन आरोपी आए पकड़ में

तीर्थ नगरी हरिद्वार में 21 फरवरी से 03 मार्च तक चलेगा “चमाचम सड़क सफाई अभियान”,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक स्तर पर स्वच्छता महाअभियान,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार’ संकल्प को मिलेगा नई गति

error: Content is protected !!