नववर्ष 2026 पर हरिद्वार में स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 15 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू

नववर्ष 2026 पर हरिद्वार में स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 15 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं क्लीन मॉडल जनपद के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से नववर्ष 2026 के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद भर में स्वच्छता महाअभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत विकास भवन परिसर से हुई, जहां मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने स्वयं झाड़ू लगाकर महा सफाई अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग करते हुए परिसर में साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया। अभियान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व में नववर्ष के शुभ अवसर पर आज से आगामी 15 दिनों तक विशेष महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में आमजन, जनप्रतिनिधि, धार्मिक संस्थाएं, व्यापार मंडल एवं गैर सरकारी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ एवं आदर्श जनपद बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विगत डेढ़ माह से जनपद में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। नववर्ष के अवसर पर 15 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय एवं परिसरों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला सूचना कार्यालय परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नगर निगम के पर्यावरण मित्रों के सहयोग से व्यापक साफ-सफाई की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जानकारी दी कि नववर्ष की शुभ बेला पर कलेक्ट्रेट परिसर में भी आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिकों द्वारा स्वच्छता महाअभियान के अंतर्गत साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर उरेडा वाई.एस. बिष्ट, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन (आरईपी) संजय सक्सेना, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, प्रोटोकॉल सहायक प्रमोद पंत, कनिष्ठ सहायक प्रभात शुक्ला, अहलमद शिव दयाल सिंह, पेशकार अंशुल सिंह चौहान, राजन सहगल, पर्यावरण पर्यवेक्षक शिव कुमार, गीता राजपूत सहित विकास भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

आगामी कुंभ मेले को संपन्न करने के लिए तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सड़क मार्गों पर जो भी कार्य किए जाने है उसका किया स्थलीय निरीक्षण।                

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सहकारिता से आध्यत्मिक समृद्धि थीम पर सहकारिता मेंला 2025 का शुभारंभ आज ऋषिकुल मैदान में मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, महापौर नगर निगम किरन जैसल, अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में, प्रशासन की सूझबूझ और सतर्कता से कायम है भाईचारा,सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित कुंतैल एवं सुमन नगर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की मेहनत और समर्पण यात्रा की सफलता में अहम भूमिका निभा रहे हैं

error: Content is protected !!