हरिद्वार में 26वें लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह लोहड़ी सांस्कृतिक चेतना, भाईचारे और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक : राज्यपाल

हरिद्वार में 26वें लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह

लोहड़ी सांस्कृतिक चेतना, भाईचारे और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक : राज्यपाल

हरिद्वार। ्उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने हरिद्वार में पंजाबी समाज द्वारा आयोजित 26वें लोहड़ी पर्व समारोह में प्रतिभाग कर उपस्थित जनसमुदाय को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि लोहड़ी पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना, मांगलिक आशीर्वाद और जन-सरोकारी मूल्यों से जुड़ा उत्सव है। यह पर्व फसल उत्पादन से जुड़ा होने के साथ-साथ नए वर्ष की खुशियों के आगमन और मानव जीवन में ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।राज्यपाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की सांस्कृतिक विविधता को “अनेकता में एकता” के रूप में परिभाषित करते हैं, और इसी भावना को लोहड़ी जैसे पर्व साकार करते हैं। लोहड़ी पर्व देश-विदेश तक मानवता, भाईचारे, समरसता और बंधुत्व का संदेश देता है तथा समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व “राष्ट्र प्रथम” की भावना को भी सुदृढ़ करता है। पंजाबी समाज की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पंजाबी लोक कला और संस्कृति का विश्व में कोई सानी नहीं है। इसकी ऊर्जा और मधुरता ऐसी है कि इसके संगीत पर कोई भी स्वयं को थिरकने से नहीं रोक पाता। उन्होंने कोविड-19 महामारी के कठिन समय में पंजाबी समाज द्वारा किए गए निस्वार्थ मानव सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि यह समाज गुरु परंपरा के अनुरूप सदैव दूसरों के दुख में सहभागी बनकर खड़ा रहता है। राज्यपाल ने कहा कि आज की अस्थिर दुनिया में गुरुओं के संदेशों का विशेष महत्व है। गुरु परंपरा सभी मनुष्यों की उत्पत्ति एक ही स्रोत से मानती है, इसलिए समाज में सहिष्णुता, प्रेम और सद्भावना के साथ जीवन यापन किया जाना चाहिए। उन्होंने लोहड़ी पर्व में उपस्थित सभी लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश और समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए तन-मन से जुटने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल (हरिद्वार) एवं अनीता अग्रवाल (रुड़की), सुनील सैनी, विश्वास डाबर, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष प्रवीन कुमार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनमानस उपस्थित रहा।

आगामी चारधाम यात्रा के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र मेहरा ने किया यातायात पुलिस लाइन का निरीक्षण, यातायात के दृष्टिगत भौतिक रूप से मार्गों का किया गया निरीक्षण दिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश

हरिद्वार में अवैध दरगाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाने पहुँचा प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप , धामी सरकार के आदेश पर अवैध धार्मिक ढाँचों के खिलाफ फिर सख्त रुख

error: Content is protected !!