प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर हरिद्वार पुलिस सतर्क, एसएसपी डोबाल ने बुलाई देर रात वर्चुअल मीटिंग

प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर हरिद्वार पुलिस सतर्क, एसएसपी डोबाल ने बुलाई देर रात वर्चुअल मीटिंग

हरिद्वार। आगामी दिनों में जनपद में प्रस्तावित वीआईपी मूवमेंट एवं कार्यक्रमों को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने देर रात जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान एसएसपी डोबाल ने प्रस्तावित वीआईपी दौरों और कार्यक्रमों की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एसएसपी ने अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से फीडबैक लिया और जिन बिंदुओं पर अभी और सुधार की आवश्यकता है, उन पर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि वीआईपी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, रूट प्लान, ड्यूटी चार्ट, आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की रणनीति सहित अन्य आवश्यक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कप्तान के स्पष्ट निर्देशों के बाद जनपद पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ वीआईपी कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

error: Content is protected !!