रानीपुर पुलिस कि नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही , नशा कारोबारियों में मची खलबली,रानीपुर पुलिस का नशा तस्करों पर डबल अटैक, स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रानीपुर पुलिस कि नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही , नशा कारोबारियों में मची खलबली

 

रानीपुर पुलिस का नशा तस्करों पर डबल अटैक, स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 

हरिद्वार। नववर्ष के शुरू से है नशा तस्करों के विरुद्ध रानीपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।आज सुबह रानीपुर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग एवं छापेमारी अभियान के दौरान गैस प्लांट क्षेत्र स्थित विजन मेटल फैक्ट्री के पास खाली मैदान से संतोष सिंह (29 वर्ष) को दबोचा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही स्मैक की बिक्री से प्राप्त 1500 रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए। वही दूसरी ओर पुलिस टीम ने चौकी सुमननगर क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-03 सुमननगर से मंगत दास (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 05.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संतोष सिंह स्मैक को 500 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से नशा करने वालों को बेचता था। वहीं मंगत दास ने खुलासा किया कि वह स्मैक रावली महदूद निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। रानीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नशा कारोबारियों में खलबली मची हुई है। रानीपुर पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज की दिशा में ऐसे अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

पूरनपुर सल्लाहपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,हरिद्वार में 105 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 3 चक मार्ग अतिक्रमण मुक्त,एसडीएम जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई, सरकारी जमीन कराई मुक्त

error: Content is protected !!