ऑपरेशन स्माइल की बड़ी सफलता: AHTU हरिद्वार ने तीन नाबालिगों को सकुशल किया रेस्क्यू

ऑपरेशन स्माइल की बड़ी सफलता: AHTU हरिद्वार ने तीन नाबालिगों को सकुशल किया रेस्क्यू

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत AHTU हरिद्वार की टीम ने सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते़ हुए तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल रेस्क्यू किया। तीनों बच्चे रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर लावारिस हालत में घूमते पाए गए। जानकारी के अनुसार दिनांक शुक्रवार को तीनों बालक गुरुग्राम (हरियाणा) से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन घूमने की योजना बनाकर वे रेलवे स्टेशन पहुँच गए और हरिद्वार आने वाली ट्रेन में सवार हो गए। शनिवार को पुलिस टीम रेलवे स्टेशन हरिद्वार के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान तीनों बच्चे संदिग्ध अवस्था में बिना किसी अभिभावक के घूमते हुए दिखाई दिए। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को अपने संरक्षण में लिया। टीम द्वारा बच्चों की मौके पर काउंसलिंग की गई तथा उन्हें सुरक्षित रूप से बाल गृह ज्वालापुर में दाखिल कराया गया। दोबारा काउंसलिंग के बाद बच्चों ने अपना नाम और पता बताया। प्राप्त जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया तो पता चला कि बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद परिजनों ने संबंधित थाना गुरुग्राम (हरियाणा) में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
तीनों बच्चे कक्षा 6 के छात्र हैं और हरिओम इंटरनेशनल स्कूल, खेड़की के विद्यार्थी हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद करीब दोपहर 2 बजे वे बिना बताए ट्रेन से हरिद्वार आ गए थे।
हरिद्वार पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में AHTU हरिद्वार की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें शामिल रहे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला,उप निरीक्षक देवेंद्र यादव,हेड कॉन्स्टेबल राकेश,कॉन्स्टेबल दीपक,कॉन्स्टेबल दीपक डबराल,महिला कॉन्स्टेबल शशि बाला,महिला कॉन्स्टेबल गीता,महिला कॉन्स्टेबल बीना गोदियाल पुलिस टीम की सतर्कता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के चलते तीनों बच्चों को सुरक्षित परिजनों से मिलाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

हरिद्वार पुलिस की अपील

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में बिना अभिभावक के घूमता दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचा सकती है। ऑपरेशन स्माइल के तहत हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस एवं प्रशासन ने कसी कमर ,चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित ,नियुक्त फोर्स को B.H.E.L. कंवेन्शन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ पोलिंग पार्टियों के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी संपूर्ण नगर निकाय चुनाव क्षेत्र को 03 सुपर जोन, 19 जोन व 49 सेक्टरों में किया गया विभाजित चुनाव के दौरान लापरवाही नही की जायेगी बर्दास्त, अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वहन

रानीपुर पुलिस ने सुलझाया लैब टैक्नीशियन की हत्या का राज, लगभग एक वर्ष पूर्व जनवरी में हुई थी गोली मारकर हत्या,“महिला होमगार्ड के प्यार में प्रेमी होमगार्ड ने की थी लैब टेक्नीशियन की हत्या, साल भर बाद खुला राज..

उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त। ,राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटर लगाकर टेक्नॉलोजी के माध्यम से पारदर्शिता लाने का हुआ कार्य।

error: Content is protected !!