बहादराबाद पुलिस की सख्त चेकिंग का असर — चोरी की बाइक व अवैध तमंचे सहित आरोपी गिरफ्तार

बहादराबाद पुलिस की सख्त चेकिंग का असर — चोरी की बाइक व अवैध तमंचे सहित आरोपी गिरफ्तार

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से वायरलेस सेट के माध्यम से थाना श्यामपुर क्षेत्र से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना फ्लैश की गई थी।पुलिस टीम द्वारा पथरी रोह पुल चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान बहादराबाद की ओर से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया। वाहन के चेसिस नंबर की जांच करने पर मोटरसाइकिल का नंबर UK18P5914 निकला, जो कुछ समय पहले ही थाना श्यामपुर क्षेत्र से चोरी हुई पाई गई।सख्ती से पूछताछ करने पर बाइक सवार ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम सोनू शाह जिला बिजनौर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 312 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना श्यामपुर में पहले से ही मुकदमा पंजीकृत है। प्राथमिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद क्षेत्र में घूम रहा था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि SSP के निर्देश पर जनपद में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की तत्परता से एक संभावित बड़ी वारदात टली मानी जा रही है, वहीं क्षेत्रीय जनता ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने किया।, स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के दो स्थानों पर किया गया,जिसमें शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपतवाला एवं उपजिला चिकित्सालय रुड़की में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तथा कई महत्वकांक्षी योजनाओं का मध्य प्रदेश धार से शुभारंभ किया गया जिसका स्वास्थ्य शिविर में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

मौका मुआय़ना करने मातहत संग केमिकल फैक्ट्री पहुंचे एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, बीते रोज इब्राहिमपुर स्थित गणपति केमिकल फैक्ट्री में लगी थी भीषण आग,कारणों की पड़ताल करते हुए एस.एस.पी. ने दिए घटना की जांच के आदेश

error: Content is protected !!