एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सख्ती का असर — रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सख्ती का असर — रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

 

हरिद्वार। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के कार्यभार संभालते ही पुलिसिंग का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है। एसएसपी के सख्त निर्देशों के बाद पूरे जिले में चैकिंग अभियान तेज कर दिया गया है और अब उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। लगातार हो रही कार्रवाइयों से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है।इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली, जहां सुमननगर चौकी पुलिस ने देर रात चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादी समारोह में “टशन” दिखाने के लिए हथियार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन और सुमननगर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह की मुस्तैदी सराहनीय रही। दोनों अधिकारियों की सक्रिय कार्यशैली के चलते क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाई गई है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है और संभावित घटनाएं होने से पहले ही रोकी जा रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पुलिस की उपस्थिति सड़कों पर ज्यादा दिखाई दे रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस द्वारा छोटी-छोटी गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा की मॉनिटरिंग और चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की सक्रियता से रानीपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होती दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नव निर्मित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रूपये की 239 योजनाओं को लोकार्पण एवं शिलांयास किया।’कुम्भ नगरी खेल नगरी के रूप में भी पहचानी जाएगी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी।’

धामी सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ राज्यभर में बहुस्तरीय अभियान शुरू, सभी विभाग मैदान में “डेंगू-चिकनगुनिया से जंग में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी” :  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अपील

error: Content is protected !!