जनहित की आवाज़ को मजबूत करने का संकल्प, कलियर प्रेस क्लब की बैठक में संगठनात्मक एकता पर जोर

(पत्रकार दिलदारअब्बासी)

पिरान कलियर। कलियर प्रेस क्लब की मासिक बैठक सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें पत्रकारिता की भूमिका, संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष जावेद साबरी ने की, जबकि संचालन महामंत्री जावेद अंसारी ने किया।बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने बदलते डिजिटल दौर में मीडिया की बढ़ती जिम्मेदारियों, फेक न्यूज की चुनौती, पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों पर विस्तार से मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता केवल खबर देने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का भी माध्यम बन चुकी है।अध्यक्ष जावेद साबरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को एक सशक्त और संगठित मंच उपलब्ध कराना है, जिससे जनहित की आवाज़ बुलंद की जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकता में निहित होती है और यदि सभी सदस्य मिलकर कार्य करें तो पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ समाज के मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब आने वाले समय में पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।सचिव फरमान मलिक ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आपसी समन्वय और सहयोग से ही संस्था आगे बढ़ती है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता अपनाने के लिए प्रेरित किया।कोषाध्यक्ष नौशाद अली ने क्लब की गतिविधियों को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्था पत्रकारों के कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को भी निरंतर आगे बढ़ाएगी।बैठक में उपाध्यक्ष सरवर सिद्दीकी, आरिफ हिंदुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज खान, असलम खान, डॉ. मोहम्मद उस्मान, मौ. मुस्लिम, इदरीश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।बैठक का समापन आपसी सहयोग और पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को कायम रखने के संकल्प के साथ हुआ।

दादूपुर गोविंदपुर में अवैध प्लास्टिक के कारखानों से निकलते हुए धुएं से स्थानीय निवासीयो का जीना दुश्वार प्लास्टिक गुल्ला कारखानों अवैध लघु उद्योगों से निकलते जहरीले धुएं से प्राकृतिक पर पड़ रहा है इसका प्रभाव स्थानीय निवासियों का जीना हुआ दुर्बल आखिर कब मिलेगी इससे निजात रिहायशी इलाकों में कबाड़ और गुल्ला भट्टी का ज़हरीला धंधा, प्रदूषण विभाग मौन”

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल? पात्र गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ देने के आरोप, जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग गढ़मीरपुर में आवास योजना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, समाजसेवी राव सुहैल ने सौंपा शिकायती पत्र; नसीम उर्फ सीमा ने सुनाई दर्दभरी दास्तान

error: Content is protected !!