राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में बोर्ड परीक्षा घोटाले का भंडाफोड़, 04 युवतियों सहित 07 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में बोर्ड परीक्षा घोटाले का भंडाफोड़, 04 युवतियों सहित 07 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

हरिद्वार। बोर्ड परीक्षाओं की पवित्रता को चुनौती देने वाले एक संगठित नकल गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रानीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर (महदूद) में आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान 04 युवतियों सहित 07 कथित मुन्ना/मुन्नी को दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र द्विवेदी द्वारा दी गई लिखित तहरीर में बताया गया कि मंगलवार को हिन्दी विषय की परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थी संदिग्ध प्रतीत हुए। जांच में पाया गया कि वे मूल परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों पर अपने फोटो चस्पा कर परीक्षा दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कोतवाली रानीपुर में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नामजद 07 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से फर्जी प्रवेश पत्र बरामद कर लिये। एक अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी
गुलफाम,कृष्ण पाल,कैफ,चार अन्य युवतियां
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरे प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी, सजगता और निष्पक्षता का परिचय दिया। परीक्षा जैसे संवेदनशील माहौल में त्वरित निर्णय लेकर न केवल शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को बचाया गया, बल्कि नकल माफियाओं को भी कड़ा संदेश दिया गया कि कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा,व0उ0नि0 प्रदीप कुमार,उ0नि0 मन्दीप सिंह,कांस्टेबल संजय बलूनी,कांस्टेबल गम्भीर तोमर, कांस्टेबल दीप गौड़, महिला कांस्टेबल अनीता,महिला, कांस्टेबल सुमन डोबल पूरी टीम की तत्परता और पेशेवर कार्रवाई काबिल-ए-तारीफ रही। रानीपुर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शिक्षा प्रणाली को कलंकित करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की  एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 28 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद  की न्याय पंचायत/ प्राथमिक विद्यालय ,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

गढ़ मीरपुर पंचपुरी में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ,राजनीतिक दल हो, कोई भी विचार हो, आंबेडकर सबकी जरूरत बन : मास्टर दिलीप कुमार

error: Content is protected !!