आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उठाई मांगें, मानदेय बढ़ाने को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उठाई मांगें, मानदेय बढ़ाने को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

रुड़की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मानदेय बढ़ाने, कार्यभार कम करने सहित कई प्रमुख मांगों को लेकर आवाज उठाई गई।रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पिछले कई वर्षों से अपने मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने बताया कि कार्यकत्रियों से प्रतिदिन 12 से 13 घंटे तक कार्य लिया जा रहा है, जिससे उन पर अत्यधिक दबाव बन रहा है।उन्होंने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन तक अपनी मांगों को पहुंचाया गया और आंदोलन भी किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगी।बैठक में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी कार्यकत्रियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन मांगों की अनदेखी करना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।इस अवसर पर नारसन ब्लॉक अध्यक्ष अनुज पाल, प्रतिमा, कविता, राधा, बालेश, नीलम, मनीषा, सविता, बबली, शहनाज, शर्मिष्ठा, रेखा दाबसे, रजनी, शीतल, रीना, पपलेश, पिंकी, अनीता, ममता शर्मा, अलका, सुमन सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
**

रानीपुर पुलिस ने सुलझाया लैब टैक्नीशियन की हत्या का राज, लगभग एक वर्ष पूर्व जनवरी में हुई थी गोली मारकर हत्या,“महिला होमगार्ड के प्यार में प्रेमी होमगार्ड ने की थी लैब टेक्नीशियन की हत्या, साल भर बाद खुला राज..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार में नवनिर्मित भवन व स्मार्ट रूम का लोकापर्ण किया तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।,  समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेन्द्र जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी

error: Content is protected !!