शीर्षक: मां गंगा और महाराजा भागीरथ के सम्मान में हस्ताक्षर अभियान, शासन-प्रशासन को दी चेतावनी
हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा आज यूकेडी पार्टी कार्यकारिणी के समर्थन में सुमन नगर स्थित मां सरस्वती बसु जूनियर हाईस्कूल, गली नंबर-4 में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मां गंगा और महाराजा भागीरथ के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय सनातनी संगठन का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन अब भी नहीं जागा तो संगठन आगे बड़े आंदोलनात्मक निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि मां गंगा को प्रदूषण और गंदगी से मुक्त कराना तथा महाराजा भागीरथ को उचित सम्मान दिलाना संगठन की प्राथमिकता है।संगठन की महिला पदाधिकारी दीप्ति वर्मा और स्वाति वर्मा ने कहा कि अब मातृशक्ति को आगे आना होगा और मां गंगा की स्वच्छता के लिए घरों से निकलकर जनजागरण करना पड़ेगा।वहीं यूकेडी पार्टी कार्यकारिणी अध्यक्ष तुषार चौधरी ने भी कार्यक्रम के दौरान पार्टी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और अभियान को जनहित से जुड़ा बताया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री गौरव श्रीवास्तव, जिला मंत्री दिनेश लाल, मां सरस्वती बसु जूनियर हाईस्कूल की संस्थापक डिम्पल शर्मा, विजय कुमार, गोकुल सिंह रावत, यूकेडी हरिद्वार जिला अध्यक्ष सागर कुमार, महानगर अध्यक्ष मामराज सिंह, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष हरिद्वार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।






Users Today : 16