हरिद्वार में लक्जरी बसों पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 45 बसों के चालान, 6 सीज

हरिद्वार में लक्जरी बसों पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 45 बसों के चालान, 6 सीज

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने जनपद में सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 06 एवं 07 जून को लक्जरी एवं अन्य यात्री बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 बसों के चालान किए गए, 06 बसों को सीज किया गया तथा 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों, इंटरसेप्टर वाहनों और तकनीकी निरीक्षण दलों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व नेहा झा (एआरटीओ प्रवर्तन, हरिद्वार) एवं कृष्णा पलारिया (एआरटीओ, रुड़की) ने किया।हरिद्वार, रुड़की, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख यात्री मार्गों तथा बस अड्डों पर चलाए गए इस विशेष अभियान में लक्जरी बसों और अन्य यात्री वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, कर अदायगी, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक लाइसेंस, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में कई बसों में तकनीकी और वैधानिक अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गंभीर खामियां मिलने पर 06 बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया, जबकि तकनीकी मानकों पर खरे न उतरने वाले 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति संबंधित प्राधिकारी को भेजी गई।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों और संचालकों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, भारत भूषण, मुकेश भारती, रविन्द्र पाल सैनी, हरीश रावल, संगीता धीमान, नवीन तिवारी, के.के. बिजल्वाण तथा आनंद वर्धन सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज अद्यतन रखें, नियमित अनुरक्षण कराएं तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में स्थित मंशा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायलों को 50 -50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी

error: Content is protected !!