सर्व समाज सेवा संगठन ट्रस्ट की अध्यक्षा नीलम चौधरी द्वारा कुष्ठ आश्रम में सर्दी व ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बांटे गए कंबल व गर्म कपड़े,

रुड़की। कुष्ठ आश्रम में सर्व समाज सेवा संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम चौधरी के द्वारा अपनी टीम के साथ ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए।कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रम में सभी असहाय एवं कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित करते हुए नीलम चौधरी ने कहा कि इससे सभी को कड़ाके की ठंड से बचाव करने में सहायता मिलेगी।कहा कि सर्व समाज संगठन गत अनेक वर्षों से समाज की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है तथा इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन कर गरीब व असहाय लोगों की मदद करता है।संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम चौधरी ने बताया कि वे नि:स्वार्थ भाव से अपने संगठन के द्वारा भेदभाव किए बिना सभी की सेवा करती आ रही हैं और गरीबों व असहायों की जीवन भर इसी प्रकार मदद करती रहेंगी। इस अवसर पर सचिव रविन्द्र बंसल,रचना वर्मा,किरण पटेल,मोनू जलवीर,रीता शर्मा,मातुश्री,सुषमा बसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खेड़ी शिकोहपुर में पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, सर्मथन का ऐलान।ग्रामीणों ने कहा-विधानसभा बनने के बाद से ही बदहाल की आंसू हो रहा है विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र। भाजपा नेता सुबोध राकेश बोले-ज्वालापुर विधानसभा से पुराना नाता, हमेशा ग्रामीणों का मिला स्नेह

error: Content is protected !!