होटल में देह व्यापार का खुलासा, AHTU और सिडकुल पुलिस की संयुक्त छापेमारी, तीन गिरफ्तार दो पीड़ित महिलाओं को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, होटल युवराज में हुई कार्रवाई

होटल में देह व्यापार का खुलासा, AHTU और सिडकुल पुलिस की संयुक्त छापेमारी, तीन गिरफ्तार

दो पीड़ित महिलाओं को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, होटल युवराज में हुई कार्रवाई

 

हरिद्वार। जनपद में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को थाना सिडकुल पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में होटल युवराज में छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर एक महिला अभियुक्ता और दो पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया। इस कार्रवाई के बाद होटल में चल रही गतिविधियों को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला, उपनिरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल दीपक डबराल और महिला कांस्टेबल शशिबाला शामिल रहीं।वहीं, सिडकुल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल मनीष ने कार्रवाई में सहयोग किया।हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी अपनी टीम के साथ धनपुरा गैंग रेप हुए नाबालिक पीड़िता के परिवार से मिले और सरकार को दी चेतावनी-आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर निष्पक्षता का परिचय दें सरकार

error: Content is protected !!