ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, चौकी प्रभारी राकेश कुमार की सक्रियता को मिली सराहना 15.02 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, सुमननगर चौकी प्रभारी की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता, चौकी प्रभारी राकेश कुमार की सक्रियता को मिली सराहना
15.02 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, सुमननगर चौकी प्रभारी की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय

 

हरिद्वार । हरिद्वार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद जहां हरिद्वार पुलिस की मुहिम को मजबूती मिली है, वहीं सुमननगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार की सक्रियता, सतर्कता और अपराध के प्रति सख्त रवैये की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ इस प्रकार की कठोर कार्रवाई समाज के लिए बेहद जरूरी है।पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करी, अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही थी।अभियान के दौरान उपनिरीक्षक राकेश कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर ने अपनी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए एक प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार दिनांक 07 जुलाई 2026 की रात पुलिस टीम सुमननगर बंधा नंबर-09 से सलेमपुर की ओर आने वाली कच्ची सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक घबरा गए और मौके से भागने लगे। हालांकि पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की और कुछ ही दूरी पर दोनों को पकड़ लिया।पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर आरोपी अब्दुला के कब्जे से 8.24 ग्राम तथा आरोपी समीर के कब्जे से 6.78 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस तरह दोनों के पास से कुल 15.02 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UK08 Z 6096 को भी कब्जे में ले लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुला पुत्र गालिब निवासी ग्राम राजपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार तथा समीर पुत्र इरशाद निवासी गढ़मीरपुर, थाना रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी अब्दुला ने पुलिस को बताया कि उसका भाई परवेज स्मैक उपलब्ध कराता है और वह अपने साथी समीर के साथ मिलकर इसे करीब 300 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचते हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि घटना के समय वे हरिद्वार की ओर स्मैक बेचने जा रहे थे। पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही पर सप्लाई करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।इस मामले में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क पर महत्वपूर्ण चोट पहुंची है।इस पूरी कार्रवाई के बाद सुमननगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कुमार की कार्यकुशलता की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किया है। नशा तस्करों के खिलाफ हालिया कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि पुलिस अब केवल शिकायतों का इंतजार नहीं कर रही, बल्कि सक्रिय पुलिसिंग के जरिए अपराध और नशे के कारोबार पर सीधा प्रहार कर रही है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि आज के समय में नशा समाज और विशेष रूप से युवाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनता जा रहा है। ऐसे में यदि पुलिस समय रहते तस्करों को पकड़कर उनके नेटवर्क को तोड़ने का काम करती है, तो इससे आने वाली पीढ़ी को बचाने में बड़ी मदद मिल सकती है। लोगों ने कहा कि चौकी प्रभारी राकेश कुमार और उनकी टीम ने जिस सूझबूझ, मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ यह कार्रवाई की है, वह न केवल सराहनीय है बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है।स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उपनिरीक्षक राकेश कुमार को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय कार्यशैली से अपराधियों और नशा तस्करों में भय का माहौल बना है। लोगों ने कहा कि पुलिस की सख्ती से क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होगी और आम नागरिकों का भरोसा भी बढ़ेगा। कई लोगों ने यह भी कहा कि यदि इसी प्रकार लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रही तो क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे।हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार इन दिनों जिले में अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक मजबूत अभियान के रूप में सामने आ रहा है। इस अभियान के तहत की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि जिले में नशा तस्करी और अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में डर और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।इस सफलता के बाद सुमननगर, सलेमपुर, राजपुर, गढ़मीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में चौकी प्रभारी राकेश कुमार की कार्यशैली की चर्चा है। क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी वे इसी तरह नशा तस्करों, अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए रखेंगे। लोगों का कहना है कि जब पुलिस ईमानदारी, सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करती है तो उसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है। यही कारण है कि इस कार्रवाई को सिर्फ एक पुलिस सफलता नहीं, बल्कि समाज को नशे के दुष्चक्र से बचाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, कोतवाली रानीपुर उपनिरीक्षक राकेश कुमार,चौकी प्रभारी सुमननगर,कांस्टेबल महेन्द्र तोमर,कांस्टेबल दीपक रावत,होमगार्ड अनिल कुमार नशा तस्करों के खिलाफ की गई इस प्रभावी कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उपनिरीक्षक राकेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सजगता और कार्यकुशलता से पुलिस की छवि मजबूत हुई है। लोगों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से नशा तस्करों में भय पैदा होगा और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती के साथ खड़ी है।

धामी सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ राज्यभर में बहुस्तरीय अभियान शुरू, सभी विभाग मैदान में “डेंगू-चिकनगुनिया से जंग में हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी” :  स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अपील

कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब।, डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कांवड़ यात्रा पर रख रहे है पैनी नजर।

error: Content is protected !!