10 साल में भाजपा विधायक नहीं बनवा सके पथरी-कुतुबपुर सड़क, विधायक रवि बहादुर ने कराया निर्माण कार्य शुरू
ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने किया विधायक रवि बहादुर का जोरदार स्वागत, राव सुहैल बोले—जो काम 10 साल में नहीं हुआ, वह रवि बहादुर ने कर दिखाया
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में पथरी से कुतुबपुर तक सड़क निर्माण की पहल को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विधायक रवि बहादुर ने सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों के उत्साह और स्वागत से कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय हो गया।कार्यक्रम के दौरान राव सुहैल खां ने पूर्व भाजपा विधायक के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि करीब 10 वर्षों तक भाजपा के विधायक रहने के बावजूद पथरी से कुतुबपुर तक इस सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। राव सुहैल ने कहा कि जिस सड़क को भाजपा के पूर्व विधायक अपने कार्यकाल में नहीं बनवा सके, उस सड़क के निर्माण की पहल वर्तमान विधायक रवि बहादुर ने करके दिखाई है। उन्होंने कहा कि जनता विकास के काम देखती है और जो जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करता है, जनता उसका स्वागत करती है।वहीं विधायक रवि बहादुर ने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की पहल पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत इस बात का संकेत रहा कि ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसमें शामिल राव ज़ुबैर ,राव सुहैल खां, युवा नेता कांग्रेस , मुजीब ख़ां, इरशाद अली ब्लॉक कोटा मुरादनगर उपाध्यक्ष, मारूफ सलमानी, सोहेल अली, खालिद अली, डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी, जुल्फिकार पधान, मांगेराम प्रधान, अत्ताउल्लाह खां, गलीब पधान, गुलफाम अली आदि मौजूद है






Users Today : 35