कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित  के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला किया दहन

बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगा केंद्रीय गृहमंत्री का फूंका पुतला,सचिन गुप्ता व चौधरी राजेन्द्र सिंह रहे मौजूद

रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित  के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला फुंक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया तथा राहुल गांधी पर दर्ज मुकद्दमे वापस लिए जाने की मांग की।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए

महानगर जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने समाज को न्याय तथा समान अधिकार दिलाने की लिए कार्य किया।उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता है और गृहमंत्री ने उनका तथा पूरे देश का अपमान किया है।उन्होंने कांग्रेसी वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद के द्वारा लगाए गए झूठे मुकद्दमे निरस्त करने की मांग की।पूर्व सांसद राजेंद्र सिंह बाडी,पूर्व पार्षद संजय तोमर,मोहम्मद सालिम,एनएसयूआई नेता आशीष चौधरी,योगेश दीवान, सुधीर शांडिल्य,योगेश धीमान,नीरज अग्रवाल,रईस अहमद आदि अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड राज्य सेवा विधिक प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला सेवा विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में कोर कॉलेज हरिद्वार में नशा मुक्त अभियान के तहत बहुद्देश्य विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल गुहनाथन नरेंद्र एवं विशेषत अतिथि न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

error: Content is protected !!