राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम मंच ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर वक्फ माफियाओं को बताया कौम और देश का गद्दार

राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम मंच ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर वक्फ माफियाओं को बताया कौम और देश का गद्दार

रुड़की। राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद मीर ने नगर निगम परिसर में वक्फ संशोधन बिल का समर्थन कर वक्फ माफियाओं के खिलाफ मार्च निकाला।

उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री से मांग की कि जिन लोगों ने वक्फ की संपत्ति पर कब्जे कर रखे हैं,उन जमीनों को जल्द खाली कराया जाए,जोकि गरीबों का इन जमीनों पर उनका अधिकार है।आज जो पसमांदा मुसलमान किराए पर रह रहे हैं उनके लिए उन जमीनों पर मकान बनवाने का काम किया जाए।इसके बाद सभी पिरान कलियर शरीफ दरगाह पर पहुंचे,जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चादर पोशी कर उनकी सेहत,तंदुरुस्ती तथा अम- शांति और देश व प्रदेश की तरक्की की दुआ मांगी।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आलम खालिद,राहुल,मनोहर,फैजान,आदिल व जब्बार शाहिद अनेक महिलाएं मौजूद रही।

गोल्ड मेडलिस्ट शहजादी अंसारी की किताब को मिला यूनिवर्सिटी सिलेबस में स्थान श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी ने बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में शामिल की किताब, छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा

पिरान कलियर उर्स मेला: अव्यवस्थाओं के साये में आस्था का महापर्व,झूलों और मशहूर होटलों पर संकट, जलभराव और अव्यवस्थाओं से बिगड़ी स्थिति,सज्जादानशीन परिवार और प्रशासन में विवाद, झूलों पर संकट,साबरी जामा मस्जिद की छत टपकने से जायरीनों को परेशानी

error: Content is protected !!