भगवानपुर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया  जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें भी सुनी, 18 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जल भराव, तथा ऊर्जा निगम से संबंधित शिकायत आईं ।

जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें भी सुनी, 18 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई,

जल भराव, तथा ऊर्जा निगम से संबंधित शिकायत आईं ।

 

हरिद्वार। भगवानपुर तहसील प्रांगण में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत, बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार दयाराम, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ,नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता, सीडीपीओ ज्ञानेंद्र सिंह, ने शिविर का उद्घाटन किया।

शिविर के दौरान तहसीलदार द्वारा जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें भी सुनी, जिसमें मौके पर 18 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें पांच लोगों ने अभी तक पीएम आवास ने मिलने की शिकायत की, तथा कुछ लोगों ने चकरोड की पैमाइश, अतिक्रमण, जल भराव, तथा ऊर्जा निगम संबंधित शिकायत आईं ।जिसमें मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, 16 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को देकर 10 दिन के अंतराल पर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में आंगनवाड़ी ,पशु चिकित्सा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, आपूर्ति विभाग, ऊर्जा निगम, वन विभाग, सहकारिता विभाग, रेशम विभाग, के कर्मचारियों ने लोगों को अलग-अलग जानकारियां दी।

जल निगम के अधिकारियों ने आम जन को अपने विभाग की जानकारियां दी। इस दौरान दिनेश कुमार, तुलाराम, पूनम सैनी, अभिमन्यु ठाकुर, राकेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

खानपुर रेंज में हरेला पर्व पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एवं भगवानपुर विधायक ममता राकेश तथा वन क्षेत्रीय अधिकारी मोहन सिंह रावत के साथ मिलकर, पौधे रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कलेक्टर भवन में स्थापित वी.सी. कक्ष में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वर्चुअल्स मीटिंग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। जिसमें प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।।

error: Content is protected !!