भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पृथ्वीराज चौहान चौक पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया 

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पृथ्वीराज चौहान चौक पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया

 

बहादराबाद। भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पृथ्वीराज चौहान चौक पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान व मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी रही। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते हुए पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बना रहे थे। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को सशक्त करना और “घर-घर तिरंगा व घर-घर झंडा अभियान के प्रति जागरूकता फैलाना था। मार्ग में कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को गौरवपूर्ण तरीके से मनाएं। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के स्थानीय नेतृत्व के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं, महिला कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम और तिरंगा अमर रहे के नारों की गूंज चारों ओर फैल गई। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, हमारा मान और हमारी पहचान है। यह केवल एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आज़ादी के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे क्षेत्र का हर घर तिरंगे की शान से लहराए।स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा की सराहना की और इसे राष्ट्रीय एकता की मिसाल बताया।

 

 

 

बारिश के कारण धनौरी में तिरछे पुल ,मुख्य पटरी पर पानी का जमाव होने के कारण कांवड़ियों को काफी दिक्कत मार्गस गुजरना पड़ रहा था , धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान तत्काल मौके पर पहुचकर पुल की सफाई कर पानी की निकासी को सुचारू

निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) स्वाती एस भदौरिया ने आज जनपद हरिद्वार के महिला चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण कर आम जन मानस को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

error: Content is protected !!