बेटियां परिवार और देश के लिए वरदान: शारिक मलिक

बेटियां परिवार और देश के लिए वरदान: शारिक मलिक

 

रुड़की।बेटियां परिवार और देश के लिए वरदान होती हैं।बेटों के साथ-साथ बेटियां भी आजकल हर क्षेत्र में अपना स्थान बना रही हैं,उक्त ये विचार उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य शारिक मलिक ने ग्राम भंगेड़ी महावतपुर,रुड़की में मोहम्मद साजिद के आवास पर उनकी बेटी साहिबा को एमबीबीएस में चयन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रकट किए।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शहजाद अली,प्रधान नौशाद अली,जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अफजाल अली,जान आलम प्रवक्ता डाइट रुड़की,जावेद अली पूर्व बीडीसी,हाजी मौ. उस्मान सहित अनेक ग्रामीणों ने शारिक मलिक का जोरदार स्वागत कर उन्हेंउत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनने पर बधाई दी।

नववर्ष की तैयारियों के बीच चौतरफा मुस्तैद है हरिद्वार पुलिस ,कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरी जनपद पुलिस ,बॉर्डर पर नाके लगाकर की जा रही है सघन चैकिंग विभिन्न आयोजनों की भी की जा रही है निगरानी

वर्तमान समय में बढ़ती शीत लहर के दृष्टिगत गरीब,बेसहारा एवं असहाय लोगो को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर उतरकर ले रहे है व्यवस्थाओं का जायजा,गरीब व्यक्तियों को शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए कंबल,जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत शिव मंदिर,शिवालिक नगर चौक,सीआईएसएफ कैंप कार्यालय के पास,टिहरी विस्थापित कॉलोनी,हनुमान मंदिर सेक्टर 4 आदि क्षेत्रों में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए ।

error: Content is protected !!