ज्वालापुर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज, अबरार अली ने ठोकी जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी

ज्वालापुर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज, अबरार अली ने ठोकी जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी

हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर हरिद्वार जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित बैठक में यूथ कांग्रेस के जिला चुनाव प्रभारी एडवोकेट रवी शंकर ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस दौरान रवी शंकर ने कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव 10 नवंबर से शुरू होने जा रहे हैं, जो पूरी तरह पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के माध्यम से ऐसे युवाओं को आगे लाना उद्देश्य है, जिन्होंने वर्षों से पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य किया है।

 “यूथ कांग्रेस का चुनाव केवल पद पाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह संगठन कौ नई दिशा देने का अवसर है,”
एडवोकेट रवी शंकर, जिला चुनाव प्रभारी

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के रूप में लें और संगठन के हित में एकजुट होकर काम करें। इस अवसर पर अबरार अली ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित हैं और पार्टी के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं।

 “मैंने हमेशा पार्टी के झंडे को ऊंचा रखने के लिए काम किया है

अब वक्त है कि संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व दिया जा जजोंए, जिन्होंने निष्ठा के साथ पार्टी का साथ निभाया है,”: अबरार अली,दावेदार जिला अध्यक्ष पद, यूथ कांग्रेस

 

 

अबरार अली ने कहा कि यूथ कांग्रेस के चुनाव से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए अवसर देने में कांग्रेस पार्टी हमेशा अग्रणी रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महबूब आलम ने इस मौके पर कहा कि यूथ कांग्रेस पार्टी का भविष्य है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।

 “जो कार्यकर्ता सालों से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है, उन्हें आगे लाना अब जरूरी है

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व का चयन ही कांग्रेस की पहचान रही है,”:  वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब आलम

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब आलम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को संगठन के केंद्र में रखकर सही कदम उठाया है। इससे नए चेहरों को अवसर मिलेगा और संगठन में नई सोच व ऊर्जा का संचार होगा। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रभारी का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विभिन्न मंडलों से आए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। अंत में एडवोकेट रवी शंकर ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया तथा मतदाता सूची का कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट रहकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएं।

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के दो विकास खण्ड रुड़की  एवं बहादराबाद के न्याय पंचायतो में आयोजित किया गया बहुउद्वेशीय शिविर।,जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 28 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला की अध्यक्षता में विकासखंड बहादराबाद  की न्याय पंचायत/ प्राथमिक विद्यालय ,कोटा मुरादनगर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

error: Content is protected !!