प्रसिद्ध रैपर सचिन बाली का हरिद्वार दौरा — हरकी पैड़ी पर किया गंगा स्नान, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

प्रसिद्ध रैपर सचिन बाली का हरिद्वार दौरा — हरकी पैड़ी पर किया गंगा स्नान, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

(पत्रकार दिलदार अब्बासी) हरिद्वार। प्रसिद्ध रैपर, गायक और यूट्यूबर सचिन बाली, जिन्हें प्रशंसक प्यार से मिस्टर बाली के नाम से जानते हैं, मंगलवार को अपनी निजी यात्रा पर तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे। दिल्ली के रहने वाले सचिन बाली भारतीय देसी हिप-हॉप जगत के लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं, जो अपने व्यंग्यात्मक गीतों और कहानी कहने के अनोखे अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने जानकारी दी कि सचिन बाली अपने पिता, भाई और भाभी के साथ हरिद्वार पहुंचे थे। यह कार्यक्रम पूरी तरह निजी और गोपनीय रखा गया था, लेकिन उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक है कि जैसे ही वे हरिद्वार की गलियों और बाजारों में नजर आए, युवाओं और बच्चों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई प्रशंसकों ने उनसे सेल्फी ली और ऑटोग्राफ भी लिए। सचिन बाली ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा जी में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेश की इस पवित्र भूमि से अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार के प्रसिद्ध व्यंजनों — खासकर पूरी और लस्सी — का स्वाद लिया और स्थानीय बाजार से स्मृति चिह्न भी खरीदे। संगीत जगत के उभरते सितारे सचिन बाली का यह हरिद्वार दौरा भले ही निजी रहा हो, परंतु उनके प्रशंसकों के लिए यह एक यादगार पल बन गया।

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 सहकारिता से आध्यत्मिक समृद्धि थीम पर सहकारिता मेंला 2025 का शुभारंभ आज ऋषिकुल मैदान में मुख्य अतिथि विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, महापौर नगर निगम किरन जैसल, अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिक नगर राजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

error: Content is protected !!