लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रोग्राम ग्लोबल भोज सप्ताह पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन विनय सिसोदिया जी के आह्वान पर लायंस क्लब

लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रोग्राम ग्लोबल भोज सप्ताह पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन विनय सिसोदिया जी के आह्वान पर लायंस क्लब

हरिद्वार। रुड़की में बुधवार को लॉयंस क्लब रुड़की ने लॉयंस अध्यक्ष प्रीति मेहंदी रत्ता जी की अध्यक्षता में गरीबों को इतने ठंड भरे मौसम में समोसा और चाय वितरित की। क्लब के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन और रुड़की के पुलों पर मौजूद जरूरतमंद लोगों को लगभग 200 समोसे और चाय बांटे। इस सेवा कार्य में लॉयंस सचिव शिवानी गोयल, पूर्व अध्यक्ष लायन शीतल मेहंदी रत्ता, लायन संजीव गोयल, लायन जेडी महंत, लायन अभिषेक सरीन, लायन के.के शर्मा लायन एस. के. शर्मा और अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लायंस सचिव शिवानी गोयल ने बताया कि लायंस क्लब रुड़की पिछले 50 वर्षों से भी अधिक से समय समय पर सेवा कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य करते रहेंगे ।

 

 

शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत बढ़ती शीतलहर व ठण्ड के प्रकोप से बेसहारा, निर्धन व गृहविहीन / निराश्रित व्यक्तियों को शीतलहरी/ठण्ड के प्रकोप से बचाव हेतु जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, रुड़की व क्षेत्रीय प्रबन्धक सिंडकुल, हरिद्वार को सी०एस०आर० मद से निःशुल्क कम्बल व गर्म कपडे (स्वेटर, मौजे, शॉल, आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया

error: Content is protected !!